फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Freight vehicle stuck on the road; traffic disrupted again on the Morni-Raipur Rani route.

Panchkula News: सड़क पर फंसा मालवाहक, मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर फिर बाधित हुई आवाजाही

Sun, 13 Sep 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Freight vehicle stuck on the road; traffic disrupted again on the Morni-Raipur Rani route.
पलासरा के पास सड़क में धंसा ट्रक, करीब एक दिन प्रभावित रहा यातायात; वाहनों को टिक्कर ताल होकर जाना पड़ा
विज्ञापन

मुख्य मार्ग की खराब हालत के बीच वैकल्पिक रास्ता भी जर्जर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर पलासरा गांव के पास एक मालवाहक ट्रक सड़क में धंसकर फंस गया। बीच सड़क पर ट्रक फंसने से करीब एक दिन तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। यातायात बहाल होने के बाद भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहनों को मजबूरी में टिक्कर ताल होकर रायपुर रानी जाना पड़ा। मुख्य मार्ग की खराब हालत के बीच वैकल्पिक रास्ता भी जर्जर होने से वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव
स्थानीय लोगों के अनुसार टिक्कर ताल होकर रायपुर रानी जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी बेहद खराब और नाजुक स्थिति में है। मुख्य मार्ग पर मालवाहक के फंसने के बाद इस रास्ते पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में और परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि मोरनी-रायपुर रानी मुख्य मार्ग की स्थिति पहले ही चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में जगह-जगह वाहनों के फंसने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

सड़क जल्द दुरुस्त कराने की मांग
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, पंकज सिंह, दीपक शर्मा और कुशल सिंह ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थिति जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पहाड़ी क्षेत्र में लोगों की आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है। इसलिए सड़क की मरम्मत के साथ यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed