{"_id":"6aa5b3bd8c0c3f0e9605ac55","slug":"workers-engaged-in-clearing-accumulated-garbage-after-36-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141233-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 36 दिन बाद जमा कूड़ा उठाने में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 36 दिन बाद जमा कूड़ा उठाने में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे थे कूड़े के ढेर, अब सफाई व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद
गलियों, चौक-चौराहों, रेलवे रोड और गांधी चौक पर सफाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अपनी मांगों को लेकर 36 दिन से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम शुरू करते ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। अब कर्मचारियों के लौटने से सफाई व्यवस्था के पटरी पर आने की उम्मीद जगी है।
शनिवार को सफाई कर्मचारी शहर की गलियों, चौक-चौराहों, रेलवे रोड, गांधी चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई करते नजर आए। कर्मचारियों ने कई जगहों पर लंबे समय से जमा कूड़े को उठाना शुरू किया। हड़ताल के चलते कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण शहर में बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था।
बरसात के दौरान कूड़े के ढेरों में पानी जमा होने से गंदगी और बढ़ गई थी। कई स्थानों पर कूड़े के अंबार से दुर्गंध उठ रही थी। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन
प्राथमिकता से कूड़ा उठाने की मांग
शहरवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से अब धीरे-धीरे व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि हड़ताल के दौरान जमा हुए कूड़े को प्राथमिकता के आधार पर उठवाया जाए। साथ ही शहर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान तेज