फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SDM and Tehsildar inspected for flood

Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में बाढ़ से बचाव के लिए एसडीएम और तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Sun, 14 Jul 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar inspected for flood
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पिछले साल मानसून में भारी बारिश की वजह से अमरावती एनक्लेव में हुए नुकसान को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसोसिएशन के साथ कालका एसडीएम और तहसीलदार ने बैठक भी की। बैठक में मुख्य रूप से दो बातें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। अधिकारियों का कहना था कि मानसून को देखते हुए तुरंत प्रभाव से अमरावती की तरफ नदी में प्रोटेक्शन वर्क करवाया जाए। अमरावती की सेफ्टी के लिए प्रॉपर रिटर्निंग वॉल व प्रॉपर पत्थर की वॉल लगवाने की जिम्मेदारी निश्चित करके इसका अतिशीघ्र निर्माण करवाया जाए ताकि भविष्य में अमरावती कॉलोनी के जान-माल का नुकसान ना हो।
प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि एसडीएम और संबंधित अधिकारियों ने अमरावती के साथ लगती जमीन की निशानदेही करवाकर अमरावती की तरफ कौशल्या नदी में अमरावती की सेफ्टी के लिए प्रॉपर रिटर्निंग वॉल व स्टोन वर्क करवाने के बारे में सोमवार तक अपनी रिपोर्ट उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त को सौंप देंगे। मौके पर प्रधान शमशेर शर्मा, सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, अरविंद जोशी, अशोक अरोड़ा, रंजन वर्मा, एससी छाबड़ा, ब्रिगेडियर दिवेंद्र, वीरभान गर्ग, सुरेंद्र कांसल समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमेटी ने यहां यहां किया निरीक्षण
- अमरावती की चोखी ढाणी के पास व अमरावती ब्रिज के दोनों तरफ का निरीक्षण किया
- 14 मरले की कोठियों के पीछे बारिश के पानी से हुए कटाव का निरीक्षण किया
- नदी में अमरावती की ओर आशा स्कूल के पास हुए कटाव का भी निरीक्षण किया
- 6 मरले प्लांट के पीछे से लेकर एसटीपी प्लांट के साथ बरसात के पानी से नदी हुए भारी कटाव और नदी में हुए कटाव की वीडियो ग्राफी की


यह है मामला
पिछले साल मानसून में हुई बारिश के कारण पिंजौर कौशल्या डैम में ज्यादा पानी स्टोर करने के बाद डैम के फ्लड गेट एकदम खोल दिए गए थे। इससे भारी मात्रा में एक साथ दबाव से पानी आने के कारण अमरावती के सामने नेशनल हाईवे पर बना ब्रिज, उसके साथ बनी सर्विस रोड व अमरावती इनक्लेव ब्रिज की एप्रोच को नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा अमरावती कॉलोनी की तरफ नदी में कई जगह भारी कटाव हुआ था। इस विषय पर अमरावती वेलफेयर रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने उपायुक्त पंचकूला को मांग पत्र देकर अमरावती कॉलोनी से संबंधित सभी समस्याओं बारे अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बनाई कमेटी
डीसी ने नेशनल हाईवे, इरीगेशन डिपार्टमेंट, एचएसवीपी, तहसीलदार कालका व अमरावती रेजिडेंट्स वेलफेयर के प्रधान शमशेर के साथ तीन जुलाई को डीसी ऑफिस में मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में सभी मुद्दों पर बारी-बारी से चर्चा हुई। एसोसिएशन के सुझाव पर भविष्य में अमरावती निवासियों के जान-माल का नुकसान न हो रिटर्निंग वॉल बनाने के लिए एडीसी पंचकूला की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई। कमेटी में एनएचआई, सिंचाई विभाग, एसडीएम कालका, तहसीलदार कालका व अमरावती एसोसिएशन के प्रधान को शामिल किया था। कमेटी ने इस समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त के साथ दो मीटिंग की। इसके बाद उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम कालका के नेतृत्व में सिंचाई विभाग, एनएचआई, तहसीलदार कालका कानूगो, पटवारी व नगर परिषद कालका एमई, एक्सियन,और एचएसवीपी के अधिकारी इसके अलावा कौशल्या डैम के एसडीओ, अमरावती ग्रुप के प्रोजेक्ट हेड मैनेजर व अमरावती एसोसिएशन के प्रधान और अमरावती के निवासियों के साथ वाटर ऐज क्लब में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed