{"_id":"6283fb4d65d325068f0152b0","slug":"scooter-rider-dies-due-to-car-collision-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4509307163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-25 में तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसको अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुखपाल निवासी गांव रामगढ़ के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पड़ोसी रामगढ़ निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पंचकूला जा रहे थे। उनके आगे स्कूटर पर सवार उनका पड़ोसी सुखपाल जा रहा था। जब वे सेक्टर-25 मार्केट की तरफ से आ रही सड़क के सामने पहुंचा तो नेशनल हाईवे-73 पर पंचकूला की ओर से एक तेज रफ्तार कार चालक आया और उसने स्कूटर पर सवार सुखपाल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से सुखपाल नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। उन्होंने अपनी का से जख्मी सुखपाल को तुरंत सेक्टर-26 स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसकी मौत हो गई।