{"_id":"5ebda6158ebc3e9033370101","slug":"schools-cannot-ask-for-admission-document-till-lockdown-pkl-office-news-pkl37518517","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तक स्कूल नहीं मांग सकते एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तक स्कूल नहीं मांग सकते एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर के शिक्षा विभाग की ओर से लॉकडाउन तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए किसी भी प्रकार से डॉक्यूमेंट की मांग नहीं कर सकते हैं। पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से शहर के सभी जिला के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को ये सर्कुलर जारी किया गया है।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिला की ओर से ये सर्कुलर जारी किया गया है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें स्टूडेंट से आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दाखिले के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन तक स्टूडेंट्स के पेरेंट्स को दाखिले में यह छूट दी जानी चाहिए। जो बच्चों का प्रमाण पत्र है उस आधार पर दाखिला देना चाहिए। इससे कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। अगर स्टूडेंट से यह मांग की जाएगी तो वह परेशानी का सामना करेंगे।
विज्ञापन
नियम न मानने वालों पर होगी कार्रवाई : उर्मिल रोहिला
शिक्षा विभाग में ऐसी शिकायतें आने के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग के सर्कुलर पर पंचकूला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं पंचकूला से जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिला ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। जो भी स्कूल बच्चों से दाखिले के लिए अन्य दस्तावेज मांगेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्लास के प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें दाखिला देना अनिवार्य है। इसलिए किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को निर्देश भेजे गए हैं। अगर कोई स्कूल इन निर्देशों को नहीं मानेगा तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।