फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School bus driver beaten up and his hand broken, victim alleges- Police filed case after two months

Panchkula News: स्कूल बस चालक को पीटकर हाथ तोड़ा, पीड़ित आ आरोप- पुलिस ने दो महीने बाद दर्ज किया केस

Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
School bus driver beaten up and his hand broken, victim alleges- Police filed case after two months
पंचकूला। स्कूल बस से बच्चों को घर छोड़ने के बाद वापस जा रहे चालक को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया गया। मनसा देवी कांप्लेक्स श्री गुरुद्वारा साहिब निवासी साधू यादव ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर दो महीने के बाद केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को कार चालक को पास नहीं देने पर दो युवकों ने बस को रोककर मारपीट शुरू कर दी थी। कार सवार युवकों ने लाठी से हमला किया था और इससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पत्नी और बेटे की मदद से सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचा, यहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। जब एमडीसी थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। दो महीने तक चक्कर लगाने के बाद 15 जनवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एफआईआर में आरोपी के नाम तक का भी जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


साधू यादव ने बताया कि वह माता मनसा देवी रिमट वर्ल्ड स्कूल में बस चालक है। 9 दिसंबर को दोपहर एक बजे बच्चों को स्कूल से छोड़कर वापस स्कूल जा रहा था। तभी सेक्टर-18 के राउंड अबाउट की ओर से आने वाली एक कार को ओवरटेक करने लगा तो पास नहीं देने पर कार चालक ने बस के आगे लाकर कार खड़ी कर दी। इसके बाद कार से दो युवक डंडा निकालकर उतरे और उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने डंडे से कई वार किए और उसका हाथ तोड़कर भाग गए। इलाज के तीन दिन बाद 12 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी तो केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो महीने बाद 15 फरवरी को केस दर्ज किया है। वहीं, साधू यादव ने बताया कि हाथा टूटने के बाद दो महीने से घर ही हूं और परिवार का खर्चा चलाने में दिक्कत हो रही है। हाथ टूटने की वजह से बस भी नहीं चला सकता। स्कूल वालों से मदद मांगी तो उन्होंने कोई मदद नहीं की। पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed