फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sarpanches demand from SDM to repair dilapidated roads in Kalka

Panchkula News: सरपंचों ने एसडीएम से की कालका में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग

Wed, 03 Apr 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sarpanches demand from SDM to repair dilapidated roads in Kalka
सरपंचों ने एसडीएम से की कालका में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग
विज्ञापन

बोले- कालका से माजरा, पपलोहा, खेड़ावाली और खुदाबक्श तक जगह-जगह से टूटी है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी




कालका। जिला पंचकूला की सरपंच एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने एसडीएम कालका से मुलाकात कर उन्हें पिछले माह मार्च में टूटी सड़क की मरम्मत करवाने के लिए सौंपे गए ज्ञापन पर कार्रवाई को लेकर बातचीत की। इस मौके पर जिला प्रधान करण सिंह ने बताया कि कालका से लेकर माजरा, पपलोहा, खेड़ावाली से होते हुए खुदाबक्श तक सड़क जगह-जगह से टूटने के कारण बहुत ही खस्ताहाल में है। इस कारण रोजाना दो पहिया वाहन चालक सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एसडीएम ने इस मामले पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को काम करने के लिए कहा है। साथ ही एसोसिएशन के सरपंचों ने बताया कि दून और रायतन क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में लावारिस पशुओं की भरमार है, जो कि गांव की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं और वाहन चालकों को भी दुर्घटनाग्रस्त कर रहे हैं। इसलिए शामलात जमीन पर शेड बनाकर इन्हें रखने के प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने बताया कि ईंट-भट्ठे, स्टोन क्रशर और कबाड़ियों की वजह से दून क्षेत्र में बहुत अधिक वायु प्रदूषण है, इस कारण बच्चे-बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, इसका समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालका में अतिक्रमण और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस जाम में एंबुलेंस, सेना के वाहन और स्कूल बसें भी फंस जाती हैं। वहीं, कालका तहसील में भी अधिकारियों और आम लोगों का अपने काम करवाने के लिए आना जाना लगा रहता है। इनके भी वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं मिलती। इसलिए यहां पर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ तहसील परिसर में लोगों के बैठने के लिए तक कोई जगह नहीं बनाई गई है। यहां आने वाले लोग धूप और बारिश में परेशानी झेलते हैं। इस मौके पर नंबरदार अमर सिंह, राम कुमार पपलोहा, देवेन्द्र कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed