फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sapna's husband had given her a drug in a cold drink and strangled her

Panchkula News: पति ने सपना को कोल्ड डि्रंक में नशीली दवा पिला दबाया था गला

Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sapna's husband had given her a drug in a cold drink and strangled her
पंचकूला। चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के आरोप में छह दिन बाद अंबाला से गिरफ्तार उसके पति परविंदर को पंचकूला पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम सेक्टर-26 के इंचार्ज मंदीप ढांडा ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी परविंदर नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर उसको अंबाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला अदालत में कहा कि हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड बरामद करनी है और लड़ाई की वजह क्या थी, यह जानना है। साथ अन्य सभी पहलुओं पर पूछताछ करनी है। इस पर अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्या सपना की हत्या की साजिश में परविंदर के अलावा कोई और भी शामिल है। पोस्टमार्टम में सपना के सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


नशे का आदी है परिवंदर सपना के परिवार ने यह आरोप लगाया है कि परविंदर नशे का आदी है। इसी बात को लेकर वह अक्सर सपना के सााथ झगड़ा करता था। परविंदर को पुलिस ने हत्या के करीब छह दिन बाद अंबाला से गिरफ्तार किया है। सपना और परविंदर का घर चंडीगढ़ के नजदीक पंजाब के मोहाली जिला के गांव नयागांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मिला था कांस्टेबल सपना का शव
पुलिस ने बताया कि नयागांव में घर पर सपना की हत्या के बाद परविंदर सपना का शव कार में लेकर घर से निकला और पंचकूला मनसा देवी कांप्लेक्स में कार में शव छोड़कर गाड़ी लॉक करके फरार हो गया था। जांच में पुलिस को नयागांव से जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी, उसमें परविंदर घटना के दिन सोमवार को जल्दी सुबह कार लेकर बाहर जाते हुए और करीब सवा घंटा बाद पैदल वापस आते हुए दिखाई दिया था। शाम को इसी कार में सपना का शव मिला था। सपना के भाई गौरव ने परविंदर के खिलाफ पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी परविंदर आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात है।
कोल्ड डि्रंक में नशा पिलाकर किया था बेहोश
हत्या से पहले आरोपी परविंदर ने पत्नी सपना को कोल्ड डि्रंक में नशा मिलाकर पिलाया और बेहोश कर दिया था। इसके बाद गला दबाया और सिर पर रॉड से हमला करके हत्या की थी। परविंदर बुरी आदतों से कर्जदार होने के कारण आए दिन अपने घर को बेचने की बात करता था। इसी तरह गृह कलह के कारण दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।

कोट --
पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हत्या में आरोपी की ओर से इस्तेमाल की गई रॉड और लड़ाई के कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से हत्या के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। -मनदीप ढांडा, इंचार्ज, क्राइम ब्रांच सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed