फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sapna Agarwal stood first in PPT competition

Panchkula News: पीपीटी प्रतियोगिता में सपना अग्रवाल रहीं प्रथम

Sun, 01 Sep 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Sapna Agarwal stood first in PPT competition
रायपुररानी। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए एक पीपीटी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सपना अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या और रिम्मी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थियों को महाविद्यालय की तरफ से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन नशा मुक्ति कमेटी की अध्यक्ष अंजू बुरा और पूजा के निर्देश में हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए पीपीटी के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. रितु, मनदीप कौर और डॉ. रोहित वुल्लर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed