फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanskrit language is the basis of the country's values: Rajkumar Makkar

देश के संस्कारों का आधार है संस्कृत भाषा : राजकुमार मक्कड़

Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit language is the basis of the country's values: Rajkumar Makkar
पंचकूला। श्माता श्री मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला की ओर से आयोजित सात दिवसीय आभासीय राष्ट्रस्तरीय ज्योतिष कार्यशाला के समापन सत्र का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा सरकार के दिव्यांगजन पूर्व आयुक्त राजकुमार मक्कड़ उपस्थित रहे। इसका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा संस्कृत और संस्कारों की धरती है। इस धरा पर हरियाणा सरकार की ओर से संस्कृत के उत्थान के लिए महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल और माता श्री मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला की स्थापना करना एक सराहनीय प्रयास है। संस्कृत भारत के संस्कारों का आधार है। गीता की पावनधरा हरियाणा से इस प्रकार के ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रशंसनीय है। उन्होंने महाविद्यालय के इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय भारत की प्राच्य विद्या के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभा रहा है। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों से संस्कृत एवं ज्योतिष शास्त्र को जन–जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यशाला के संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला में संपूर्ण भारत से आभासीय माध्यम से 100 प्रतिभागी भाग लिया है एवं संसाधक (रिसोर्स पर्सन) के रूप में डॉ. कृष्ण चन्द्रशास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से डॉ. देशबंधु, डॉ. बृजमोहन, डॉ. जगदीश, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, मूदंडी से डॉ. नरेशदत्त, डॉ. नवीन शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र ईमेल माध्यम से भेजे जाएंगे। इस उद्घाटन सत्र में प्राचार्या रीटा गुप्ता की ओर से समागत मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंच संचालन डॉ. राजबीर की ओर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं प्रतिभागी आभासीय माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed