फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers' strike continues for the 35th day; former MLA visits the protest site.

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, पूर्व विधायक पहुंचे धरनास्थल

Wed, 09 Sep 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for the 35th day; former MLA visits the protest site.
प्रदीप चौधरी ने कर्मचारियों से बातचीत कर जानी समस्याएं, सरकार से मांगें जल्द पूरी करने की अपील
विज्ञापन

हड़ताल के चलते कालका-पिंजौर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 35वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी पार्षदों और कांग्रेस नेताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की अपील की, ताकि वे काम पर लौट सकें और कालका-पिंजौर की सफाई व्यवस्था सुचारु हो सके।
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने से हड़ताल समाप्त हो सकती है और सफाई व्यवस्था भी सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद दर्शन सिंह, बनिंदर कौर, रवि चौधरी, सीमा देवी, कृष्ण लाल बिट्टू, ब्लॉक प्रधान सुनील शाम, पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed