फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers on strike for the 24th day; minister's effigy burned.

Panchkula News: 24वें दिन भी हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike for the 24th day; minister's effigy burned.
कार्रवाई की चेतावनी पर भड़के कर्मचारी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज करेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारी सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर रोष जताया।
कर्मचारियों ने मंत्री की ओर से सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कहे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को कार्रवाई की चेतावनी देने के बजाय कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाकर समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगें जल्द पूरी करने और कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में संघ के सचिव विनोद कुमार सारसर, उपप्रधान मंजीत सिंह चांवरिया, जगबीर सिंह, रामसिंह, मोहनलाल, राजबीर, अजय कुमार, बलराज, राकेश कुमार, जयप्रकाश और विजय कुमार धोला समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed