फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ruckus during the debate in the House

सदन में बहस के दौरान हंगामा

Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ruckus during the debate in the House
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को पहली बार हिस्सा ले रहे निर्दलीय विधायक इंद्र प्रताप सिंह को स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने सदन के नेता के भाषण के दौरान लगातार व्यवधान पैदा करने के चलते नेम कर दिया। इसके बाद भी जब इंद्र प्रताप ने बोलना जारी रखा तो संधवा ने मार्शल को आदेश दिया कि वह सदस्य को सदन से बाहर कर दें। जैसे ही मार्शल इंद्र प्रताप की टेबल तक पहुंचे, वह खुद ही उनके साथ सदन से बाहर चले गए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ संबंधी प्रस्ताव पर विधायकों की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए जब सदन के नेता व मुख्यमंत्री भगवंत मान बोल रहे थे तो निर्दलीय विधायक इंद्र प्रताप सिंह जोकि कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के बेटे भी हैं, ने अपने हलके के मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया। इस पर आप के सदस्यों ने आपत्ति की और मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बात कहने का मौका दिए जाने का भरोसा जताया। इसके बावजूद इंद्र प्रताप नहीं रुके और लगातार बोलते रहे। इसे लेकर सदन में कांग्रेस और आप विधायकों के बीच कहासुनी भी हो गई। हरपाल चीमा ने राणा गुरजीत से कहा कि वह अपने बेटे को समझाएं। इस बीच स्पीकर ने इंद्र प्रताप को बैठने का कई बार निर्देश दिय, लेकिन वह नहीं माने। तब राणा गुरजीत भी बीचबचाव के लिए उठे और बाकी सदस्यों को यह कहकर शांत करने का प्रयास करने लगे कि इंद्र प्रताप को अनुभव नहीं है। इस पर भगवंत मान ने राणा गुरजीत से कहा कि बेटे को सिखा-पढ़ाकर लाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed