फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 8.90 lakh, 83 ATMs, 23 check books and eight passbooks recovered from the fraud accused

Panchkula News: ठगी के आरोपियों से 8.90 लाख रुपये, 83 एटीएम, 23 चेक बुक और आठ पासबुक बरामद

Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 8.90 lakh, 83 ATMs, 23 check books and eight passbooks recovered from the fraud accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। साइबर फ्राड के मामले में रिमांड पर लिए आरोपी से पुलिस ने 8.90 लाख रुपये, 83 एटीएम, 23 चेक बुक और 8 पासबुक बरामद किए हैं। उक्त जानकारी एएसपी मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को सब इंस्पेक्टर मुकेश और सिपाही सुनील कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टीलू राम भिवानी और अमित कुमार सोनीपत निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को सेक्टर-17 वासी बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की साइबर फ्रॉड करने के मामले में 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। एएसपी ने बताया कि आरोपी अमित ग्रेजुएट है। उसका पहले सीएससी सेंटर था। टीलू राम गरीब लोगों के बैंक में खाते खुलवाकर दो हजार रुपये में खरीद लेता था। इसके बाद आरोपी अमित को चार हजार रुपये के हिसाब से खाते और एटीएम बेच देता था। आरोपी ने अमित को करीब 15 खाते बेचे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि ठगी के 22 लाख रुपये कई खातों में गए हैं। पुलिस को एक 50 हजार रुपये की ट्रांसजेक्शन से पता चला कि खाता भिवानी में खोला गया है।
विज्ञापन

आरोपी अमित ने पुलिस कांस्टेबल का फर्जी आई कार्ड भी बनाया था

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी अमित तक पहुंची और उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 8 लाख 90 हजार रुपये, 23 चेक बुक, 8 बैंक पासबुक और 83 एटीएम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी अमित कुमार के पास एक फर्जी पुलिस का आई कार्ड बरामद हुआ। कार्ड पर उसने अपनी फोटो लगाई हुई थी। दोनों साइबर अपराधी टेक्निकल बैंक ग्रांउड के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजान के बहकावे में ना आएं
एएसपी ने बताया कि किसी अनजान के बहकावे में ना आएं, अगर कोई व्यक्ति खुद को आपको रिश्तेदार बताता है, उसके नंबर पर कॉल करके क्रॉसचेक जरूर करें। साइबर अपराधी खुद को आपका निजी बताकर या आपके किसी सगे संबंधी की फोटो लगाकर आपके साथ ठगी को अंजाम देते है ऐसे साइबर अपराधियों से खुद को सावधान रखें और किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी सांझा ना करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed