फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rose festival starts today, 800 roses will smell full of fragrance

चंडीगढ़ः 48वें रोज फेस्ट का आगाज, देखने को मिले 800 किस्म के गुलाब, हेलीकॉप्टर की राइड भी

Sat, 29 Feb 2020 11:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rose festival starts today, 800 roses will smell full of fragrance
रोज फेस्ट का लुत्फ उठातीं सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
800 से अधिक गुलाबों की वैराइटी के बीच शुक्रवार को 48वां चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हो गया। रोज गार्डन जहां हजारों गुलाबों की खुशबू से महक रहा है, वहीं लेजर वैली सेक्टर-10 की लाल मिट्टी के रंग पर कला, संस्कृति, जादू, ऊंट की सवारी से लेकर मनोरंजन का खूब सारा तड़का लगाया गया है।
विज्ञापन


किसी ने चेहरे पर गुलाबों की फेस पेटिंग से फेस्टिवल में एंट्री मारी तो किसी ने दोस्तों की टोली के साथ गुलाबों संग खूब सेल्फी खींच इसे जी भर जीया। रोज फेस्टिवल का शुभारंभ सांसद किरण खेर ने किया। इस अवसर पर मेयर राजबाला मलिक, नगर निगम कमिश्नर केके यादव, डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा व अन्य पार्षद और नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारी भी उपस्थित थे। फेस्टिवल के पहले दिन हजारों की संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन


किरण खेर बोलीं- बेटियों की ऐसी परवरिश करो.. लीड कर सके
नगर निगम द्वारा आयोजित रोज फेस्टिवल इस बार महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक फ्री थीम पर है। इस अवसर पर किरण खेर ने कहा कि चंडीगढ़ की महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बेटियों को आगे बढ़ाइए। बेटियों को शादी के लिए ही नहीं सोचो। उसे बेहतर बनाने के लिए काम करना है। उनकी ऐसी परवरिश करो वह लीड कर सकें। सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ के पूर्व चीफ कमिश्नर एमएस रंधावा को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके नाम से कोई पुरस्कार रखा जाना चाहिए ताकि वे हमेशा याद रहें। उन्होंने रोज फेस्टिवल में कुछ बदलाव करने के लिए आग्रह किया है ताकि लोग इसमें और अधिक भाग ले सकें। कार्यक्रम में विविधता लाइए। इस दौरान उन्होंने मेला का दौरा किया। ब्रास बैंड पाइप बैंड का आनंद लिया। साथ ही कलाकारों के साथ डांस भी किया। शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए लोगों की सराहना की।

झलकियां...

डांस प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
इस दौरान दोपहर में लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।  इसमें पोस्ट ग्रेजुएट सरकार कॉलेज, सेक्टर 11, चंडीगढ़ (गर्ल्स) ने पहला, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेक्टर 25 (वेस्ट) ने दूसरा और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 21 ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नगर निगम ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वीं जयंती समारोह के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न श्रेणियों की भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

फ्लावर डेकोरेशन स्टाल का उदघाट्न
रोज गार्डन में लगाए गए फ्लावर डेकोरेशन स्टाल का उद्घाटन जसवंत सिंह ने किया। जसवंत सिंह गुरु गोबिंद सिंह विद्यामंदिर रतवाड़ा साहिब के डायरेक्टर हैं। उद्यान विशेषज्ञ राहुल महाजन ने बताया कि रोज फेस्टिवल में सात बड़े स्टाल लगाए गए हैं। फलावर अरेंजमेंट के करीब दो सौ स्टाल और 1200 कट फलावर लगाए गए हैं।

रोज गार्डन और लेजर वैली का नजारा देखने लायक
सुबह 11 बजे से रोज गार्डन से लेकर लेजर वली का माहौल देखने लायक था। किसी ने गुलाब की खूबसूरती को कैमरे में सेफ्टी से यादगार बनाया तो किसी इन खूबसूरत गुलाबों की महकती खुशबू के बीच अपनी फैमिली संग समय बताया। उत्साह इस कदर था कि  बच्चे हो या बड़े, सभी के चेहरे पर गुलाबों की खूबसूरती की झलक कभी उनकी स्माइल से तो कभी उनके उत्साह से नजर आ रहा था।

जादूगर एसके शर्मा ने दर्शकों संग खूब किया ‘छल’
लेजर वैली में मशहूर जादूगर एसके शर्मा ने स्टेज पर आते ही कभी दर्शकों की ज्वैलरी साथ में बैठे दर्शक की जेब में डाल दी तो किसी का मोबाइल फोन गायब कर दिया। 40 मिनट चले उनका जादू ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

महात्मा गांधी भी यहां नजर आए...
रोज फेस्टिवल के पहले दिन कला के कई रंगों देखने को मिले। एक बहरूपिया सबका आकर्षण का केंद्र बनाया। वह महात्मा गांधी का रूप धारण किए हुए। हाथों में लाठी, गांधी चश्मा और बातों भी गांधी जैसी। यह थे जयपुर से आए कैलाश, जो लेजर वली में महात्मा गांधी बने घूमने नजर आए। इनके साथ बच्चे हो या बडे़ सभी ने खूब सेल्फी ली।

 

बच्चों को गेम खिलाकर दिया ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश

लेजर वैली में चंडीगढ़ प्रशासन के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट का स्टाल छाया हुआ है। यहां विल गेम्स खिलाकर बच्चों को ‘से नो टू ड्रग्स ’ संदेश से सजे पैन और कीरिंग गिफ्ट में दिए जा रहे हैं। स्टाल इंचार्ज एवं विभाग में जिला कॉडिनेटर जसबीर कौर ने बताया कि यहां बच्चों से लेकर युवाओं को नशे से छुटकारा पाने के तरीके बताए जा रहे हैं। नशे के नुकसान उनको फन गेम्स से बताए जा रहे हैं।

फिरोजपुर पंजाब के बाजीगर जोगिंदर ने पंजाब की विरासत व करतबों दिखाया
फिरोजपुर पंजाब के मशहूर बाजीगर जोगिंदर सिंह की दस सदस्यीय टीम ने लोहे के सरिए को गले में फैसा कर इसको मोड़ने से लेकर एक इंच चार फुट लंबी लोहे की रिंग से तीन जांबाजों को एक साथ निकाल कर दिया। वे यह शो तीन पीढ़ियों से कर रहे हैं। जोगिंदर सिंह ने बताया कि वे अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खेलो इंडिया सहित दो बार प्रस्तुति दे चुके हैं।

ऊंच की सवारी का उठाया लुत्फ
लेजर वैली में तीन ऊंट देखकर सभी ने बारी-बारी से इसकी खूब सवारियां ली। बच्चे हो या बड़े सभी ने ऊंट राइट एक बार तो जरूर किया। कॉलेजों के विद्यार्थियों ने तो यहां दोस्तों संग खूब मस्ती की। लेजर वली के एंट्रेस गेट पर झूलों का भी स्टाल रहा। यहां करीब छह से सात तरह के झूले लगे हैं। इसका बच्चे और युवा काफी लुत्फ उठा रहे हैं।

अंगदान करके आ जाओ किसी के काम

फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ-साथ कई संदेश भी सभी को जागरूक करते हुए भी नजर आए। यहां पीजीआई की ओर से ऑर्गन डोनेशनल केलिए रजिस्ट्रेशन के लिए खास स्टाल लगाया गया। जहां लोगों को अंग दान के प्रति जागरूक किया गया। इस स्टाल के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पिछले साल रोज फेस्टिवल में 200 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस बार इसकी संख्या अधिक होने की उम्मीद है। यहां एक  खास संदेश बोर्ड पर लिखा गया जो था  ‘अंगदान करके आ जाओ किसी के दाम’, ‘अंधविश्वास का त्याग करो, अंगदान का प्रयास करो’। यहां लोगों को बोर्ड पर अपने संदेश भी लिखने को कहा गया।

नगाड़ों और बीन सपेरों ने किया स्वागत
लेजर वली सेक्टर-10 से लेकर रोज गार्डन में आने वाले दर्शकों का स्वागत भी खास रहा। एंट्रेस पर हरियाणा, राजस्थान से आए लोक कलाकारों ने नगाड़ों और बीन सपेरों की धुन से कर सभी को अपने संग खूब नचाया। सतपाल नाथ सपेरा बीन पार्टी ने अपनी परफार्मेस संग युवाओं को झूमाया तो धर्मवीर अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा पार्टी ने भी जमकर प्रस्तुति दी।

रोज फेस्टिवल : द गुरुकुल पंचकूला ने जीते 29 पुरस्कार
 रोज फेस्टिवल द गुरुकुल पंचकूला के नाम रहा। द गुरुकुल ने विभिन्न श्रेणियों में 29 पुरस्कार जीत कर हर वर्ष की भांति अपना दबदबा कायम रखा। फूलों की सजावट के लिए 18 में से 12 पुरस्कार द गुरुकुल की टीम ने जीते। निदेशक संजय सरेजा ने बताया कि पिछले वर्ष 2019 में हुए रोज फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणियों में 28 पुरस्कार जीते थे। उन्होंने बताया कि रोज फेस्टिवल और गुलदाउदी शो को लेकर स्कूल में पूरे साल तैयारियां की जाती हैं। द गुरुकुल परिसर में 60 से अधिक फूलों की प्रजातियां रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed