{"_id":"6a3c3670c9d050cae202ad98","slug":"rock-garden-warriors-magnificent-victory-in-the-second-semi-final-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1054234-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दूसरे सेमीफाइनल में रॉक गार्डन वॉरियर्स की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दूसरे सेमीफाइनल में रॉक गार्डन वॉरियर्स की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन रेड्डू ने तीन विकेट लेकर गेंदबाजी में दिखाया दम
रमन बिश्नोई ने 15 गेंदों में जड़े 39 रन
आरुष भंडारी चुने गए मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दूसरे सेमीफाइनल में रॉक गार्डन वॉरियर्स ने कैपिटल स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरुष भंडारी की नाबाद 70 रन की पारी टीम की जीत का आधार बनी।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी रॉक गार्डन वॉरियर्स ने कैपिटल स्ट्राइकर्स को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। स्ट्राइकर्स की ओर से कप्तान अर्जुन आजाद ने 47 रन और नेहल पजनी ने 36 रन की पारी खेली।
रॉक गार्डन वॉरियर्स के लिए चेतन रेड्डू ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। रमन बिश्नोई ने दो विकेट लिए, जबकि निशुंक बिरला को एक सफलता मिली।
आरुष और रमन ने दिलाई यादगार जीत
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक गार्डन वॉरियर्स की शुरुआत साधारण रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज आरुष भंडारी ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। मध्यक्रम में रमन बिश्नोई ने महज 15 गेंदों पर 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए। वहीं, प्रशांत अहलावत ने छह गेंदों पर 14 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। रॉक गार्डन वॉरियर्स ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
आरुष बने मैन ऑफ द मैच
कैपिटल स्ट्राइकर्स की ओर से साहिल कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि रणविजय सिंह लालोत्रा और निखिल शर्मा को एक-एक सफलता मिली। शानदार बल्लेबाजी के लिए आरुष भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मौदगिल और चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष संजय टंडन और अध्यक्ष सारांश टंडन भी मौजूद रहे।