फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways stopped wheel, workers sitting on dharna, passengers upset

रोडवेज का थमा पहिया, धरने पर बैठे कर्मचारी, यात्री हुए परेशान

Fri, 09 Sep 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways stopped wheel, workers sitting on dharna, passengers upset
पंचकूला। ड्यूटी के दौरान हरियाणा रोडवेज के चालक की सोनीपत में हुई हत्या के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने वीरवार को चक्का जाम कर विरोध जताया। बसें नहीं चलने के कारण दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो प्रबंधन के अनुसार सुबह डिपो से चार बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं। इसके अलावा दूसरे डिपो से नाइट स्टे करने वाली 32 बसों को रवाना किया गया। नाराज कर्मचारियों ने हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित वर्कशॉप में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार के वार्ता विफल होने पर साझा मोर्चा ने शुक्रवार को भी हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीटीयू ने पहुंचाई राहत
हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम होने पर सीटीयू ने यात्रियों को काफी राहत पहुंचाई। लोग पंचकूला से सीटीयू की बस में सवार होकर चंडीगढ़ पहुंचे। वहां से दूसरे प्रदेशों की बसों और निजी बसों में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि नियमित रूप से बस नहीं चलने के कारण कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वीरवार को प्रदेश के दूसरे डिपो से बसें यहां नहीं पहुंची। नाइट स्टे पर जो बस रुकी थी, वे भी जा चुकी हैं। अगर कर्मचारी वीरवार की तरह ही शुक्रवार को भी पूरा चक्का जाम कर देते हैं तो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

साझा मोर्चा बोला-यात्रा न करें, जीएम बोले-बसें चलाएं
साझा मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की है। मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि चक्का जाम रहने के कारण लोगों को यातायात की सुविधाएं नहीं मिल पाएगी। इसलिए परेशानी से बचने के लिए सफर न करें। बहुत जरूरी होने पर ही सफर पर निकलें। पंचकूला डिपो के जीएम रविंदर पाठक ने वीरवार को डिपो के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो की बसें हर हाल में चलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने यातायात प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझा मोर्चा ने शुक्रवार को भी चक्का जाम की घोषणा की है। इसको देखते हुए अधिकारियों को निर्देश हैं कि बसों को चलाया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन भी किया गया है। - रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed