फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   roadside hawkers occupy

Panchkula News: रास्ते सुगम होंगे, जलधाराओं का होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
roadside hawkers occupy
पंचकूला। नए वर्ष 2026 में पंचकूला के लोगों के लिए सुगम मार्ग, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाएं मिलने वाली हैं। पीएमडीए की ओर से सड़कों और जलधारा सौंदर्यीकरण का काम पूरा किया जाएगा। इसमें सेक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ क्लब के पास घग्गर नदी पर पुल का निर्माण (32.50 करोड़ रुपये) और पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जल धाराओं का सौंदर्यीकरण (95.42 करोड़ रुपये) शामिल है। इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कॉलोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (5.60 किमी) और सेक्टर-1 से इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चो (5.30 किमी) शामिल हैं। सौंदर्यीकरण के तहत नालों के किनारे कैफेटेरिया, 10 बैडमिंटन कोर्ट, 6 योग कोर्ट, 2 वॉलीबॉल कोर्ट, 2 हाफ बास्केटबॉल कोर्ट, स्केटिंग रिंक और 2 बच्चों के खेल क्षेत्र बनाए जाएंगे। घग्गर नदी का नया पुल बन जाने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य में सुधार
मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल सिविल अस्पताल परिसर में लगभग 1 साल 4 महीने से तैयार है। फायर विभाग की एनओसी न मिलने के कारण संचालन में देरी हो रही थी। अब पीडब्ल्यूडी ने फायर सेफ्टी का कार्य पूरा कर दिया है और एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। एनओसी मिलते ही अस्पताल का संचालन शुरू होगा, जिससे पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सेक्टर-5 में वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में लैप्रोस्कोपी और यूरोलाजी से जुड़ी बड़ी सर्जरियों की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर अपग्रेड किया जा रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों व प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती प्रक्रिया पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में नई पहल
गवर्नमेंट पीजी कालेज, सेक्टर-1 में अगले शैक्षणिक सत्र से एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इससे जिले के विद्यार्थियों को प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। कालेज प्रशासन ने बताया कि तकनीकी औपचारिकताओं के कारण पाठ्यक्रम पहले शुरू नहीं हो सके थे, लेकिन अब सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुल मिलाकर वर्ष 2026 पंचकूला के लिए सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़े बदलाव लेकर आएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed