फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roads and lanes jammed again after rain, city dwellers waiting for cleaning

Panchkula News: बारिश के बाद फिर रोड गलियां जाम, शहरवासी सफाई के इंतजार में

Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roads and lanes jammed again after rain, city dwellers waiting for cleaning
पंचकूला सेक्टर 5/10 की लाइटों के पास सेक्टर 5 वाली साइड स्लिप रोड पर रोड गली बंद होने के चलते भ
रोड गलियाें, ड्रेनेज सिस्टम और सीवरेज की सफाई न होने से जलभराव से लोग परेशानइंडस्ट्रियल एरिया में हालात बेहद खराब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम और पीएमडीए की ओर से भले ही शहर की रोड गलियों को 30 मई तक साफ करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शनिवार देर रात बारिश के बाद रविवार सुबह रोड गलियां और सीवर एक बार फिर जाम होने से शहरवासी परेशान रहे। रोड गलियां, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई न होने से सड़कें पानी से लबालब भर गईं। लोग इंतजार में हैं नगर निगम रोड गलियों, ड्रेनेज सिस्टम और सीवरेज की सफाई करवाए, ताकि उन्हें सड़कों पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
शहर के इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2, सेक्टर -15, 16, बुढ़नपुर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, परशुराम चौक सहित सभी जगह सड़कों पर पानी भरा रहा। यही हाल शहर के सेक्टर-5 /10 की स्लिप रोड पर रहा। सेक्टर-21 की ओर भी पानी से सड़कें लबालब भरी रहीं। पंचकूला के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रेसिडेंट सेक्टर-15 के सुनील वशिष्ठ ने बताया कि मौसम खराब होने से बिजली कट की समस्या आई। बाद में इसे ठीक किया गया। शहर में कई जगह जलभराव बना रहा।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल
शहर में 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। लोगों ने बिजली के बने ग्रुप पर फोन किया। इस दौरान बिजली ठीक करने में दो घंटे का समय लगा। ये हालात शहर के सेक्टर-11, 12, 14, 15, 16, 18 में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट --
मानसून सीजन के मद्देनजर नगर निगम सभी रोड गली की सफाई करवा रहा है। जो भी एरिया हैं, सभी जगह की रोड गलियां साफ करवाएंगे और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
-अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला

कोट --
तेज हवा चलने के बाद बिजली के कट लगे थे। करीब दो घंटे में सभी जगह बिजली सुचारू कर दी गई थी।

सुधांकर तिवारी, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed