फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident in chandigarh, one person dead

चंडीगढ़ः साइकिल सवार जीजा-साले को पहले बाइक ने मारी टक्कर, फिर कार ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 29 Oct 2019 12:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Oct 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
road accident in chandigarh, one person dead
dead body
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 पुलिस लाइन के बैक साइड में साइकिल सवार जीजा-साले को पहले बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जैसे ही दोनों बीच सड़क पर गिरे तो इतने में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार चपेट में में आ गए। इससे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब जीजा अपने साले को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। मृतक की पहचान नयागांव निवासी दान बहादुर उर्फ पप्पू (32) और घायल साले की पहचान बबलू के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के बैक साइड सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर सेक्टर-26 थाना पुलिस और पीसीआर मौके पर पहुंची। वहां दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस टीम ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आपस में जीजा साले हैं। दान बहादुर के साले बबलू की यूपी के लिए ट्रेेन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वह अपने साले बबलू को साइकिल से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे। इस दौरान सेक्टर-26 के पुलिस लाइन के बैक साइड पर पहुंचे तो पहले एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी और फिर जैसे ही दोनों सड़क पर गिरे तो एक कार ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देकर वाहन वहां से फरार हो गए।


पेंटर का काम करता था दान बहादुर
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दान बहादुर मूलरूप से यूपी के बाराबंकी का रहने वाला था और पिछले काफी समय से नयागांव के जनता कालोनी में किराए के मकान में परिवार समेत रहता था। वह पेंटर का काम करता था। दान बहादुर का एक बेटा पांच साल का और दूसरे बेटे की उम्र एक साल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है जबकि हादसे की खबर की सुनकर दान बहादुर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed