फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rinku's murder case: Argument took place to form gang, friend was cut with sword

रिंकू की हत्या का मामला : गैंग बनाने के लिए हुई थी बहस, दोस्त को ही तलवार से काट डाला

Wed, 29 Sep 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rinku's murder case: Argument took place to form gang, friend was cut with sword
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। तेजधार हथियारों से हरविंदर उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दो आरोपियों को डंपिंग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रविंद्र उर्फ बीना (30) और मनीष उर्फ छोटा (21) के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में पंचकूला एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि इस हत्या में शामिल मुख्य आरोपी जॉनी उर्फ प्रदीप एक हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने वर्ष 2013 में खड़क मंगोली में युवक की हत्या की थी। वह पैरोल पर बाहर आया हुआ है। मृतक और सभी आरोपी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी रखी थी। सभी आरोपी आपस में एक गैंग बनाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात पर हरविंदर और जॉनी से आपस में बहस हो गई। गुस्साए आरोपियों ने हरविंदर के ऊपर माजरी चौक बस स्टॉप पर तलवारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक हरविंद्र का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के दौरान हरविंदर को 22 चोटें मुंह और सिर पर आई हैं। आरोपी शेखर पर भी मारपीट का मामला दर्ज है।
पुलिस गाड़ी और बाइक की रिकवरी करेगी
पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि दो गाड़ी और दो मोटरसाइकिल से आरोपी हरविंद्र को मारने के लिए माजरी चौक आए थे। पुलिस गाड़ी की बरामदगी के लिए महेशपुर सहित कई जगह छापा मार रही है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत रिंकू निवासी पावर कॉलोनी फेज-2 ने बताया था कि वह सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है। देर रात वह अपने दोस्त हरविंद्र और आनंद के साथ जीरकपुर से खाना खाकर कार से माजरी चौक की तरफ आ रहे थे। वो बस स्टॉप के पास रुके, तभी दो गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए 15 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमला करने के बाद हरविंदर उर्फ रिंकू की मौके पर मौत हो गई।

कोट--
हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। पुलिस की तीन टीमें लगातार छापा मारी कर रही हैं। पुलिस जल्द ही इस केस को सुलझा लेगी।
सतीश कुमार, एसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed