फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Returning officer ill before elections, opposition said-BJP has played

Panchkula News: चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी बीमार, विपक्षी बोले-भाजपा ने कर दिया खेला

Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Returning officer ill before elections, opposition said-BJP has played
चंद्रमोहन के साथ कांग्रेस पार्षद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रिटर्निंग अधिकारी के बीमार होने की वजह से सोमवार को नगर निगम में होने वाले वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के चुनाव टल गए। रिटर्निंग अधिकारी सिमरनजीत कौर के अचानक बीमारी होने पर कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर खेला होने का आरोप लगाया है। कई दिनों से चल रही चुनाव प्रक्रिया अचानक टलने से कांग्रेस, जजपा समेत अन्य दलों के पार्षदों ने निराशा प्रकट की है।
सेक्टर-14 के किसान भवन में सोमवार को इन दोनों पदों का चुनाव होना था। चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। तीनों पार्टियों के पार्षद चुनाव के लिए सुबह 11 बजे किसान भवन पहुंच गए थे। भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 पार्षद और महापौर ने भाजपा का पटका पहना हुआ था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में पूरी रणनीति तैयार थी। वहीं विधायक चंद्रमोहन के साथ कांग्रेस के सभी 8 पार्षद और एक पार्षद जजपा का पहुंचा था। करीब 11.10 बजे सूचना मिली कि चुनाव अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वह अपने इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस के विधायक चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि जब बीजेपी के पास बहुमत का आंकड़ा है, तो चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी के बीमार हो जाना एक षडयंत्र लगता है।
विज्ञापन

भाजपा के पास 12 पार्षदों का बहुमत है, लेकिन उसे पता है कि दबाव में पार्षद उनके पक्ष में वोट नहीं डालेंगे, पार्षद कांग्रेस के साथ हैं। चंद्रमोहन अपने पार्षदों के साथ 11:30 बजे पंचकूला नागरिक अस्पताल में सिमरनजीत कौर को देखने के लिए पहुंचे, लेकिन वह उन्हें वहां नहीं मिलीं। चुनाव अधिकारी का नाम मरीजों की सूची में दर्ज ही नहीं था और ना ही चुनाव अधिकारी वहां इलाज करवाते हुए मिले। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सिमरनजीत कौर उपचार के लिए आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अदालत में जाएगी कांग्रेस
चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के पार्षदों को खरीदना चाहती है। इस चुनाव में उनके पार्षदों को पैसों का लालच दिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के पार्षद चट्टान की तरह कांग्रेस के साथ हैं। 4 नवंबर को चुनाव न करवाना कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। कांग्रेस इस निर्णय को लेकर कंटेप्ट ऑफ कोर्ट डालेगी। वार्ड नंबर सात की पार्षद उषा रानी ने बताया कि चंडीगढ़ के सभी पार्षदों को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजा गया था। यहां सभी पार्षदों को अचानक मौखिक जानकारी दी गई है।


क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा ने टाला चुनाव
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंचकूला शहरी मनोज अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर चुनाव टालने का मतलब है कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। उसे अपने पार्षदों पर भरोसा नहीं है। वजह है कि भाजपा के कई मौजूदा पार्षदों का अतीत कांग्रेस व इनेलो से जुड़ा है। इसलिए भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर है। जिसके चलते भाजपा ने चुनाव को अचानक स्थगित करवा दिया।



रिटर्निंग अधिकारी सिमरनजीत कौर उपचार के लिए पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में आईं थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। - जितेंदर सिंह, पीएमओ सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed