{"_id":"65b58646c4060c881404b82a","slug":"retired-senior-officer-cheated-of-rs-20-lakh-on-the-pretext-of-selling-land-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-108754-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी को जमीन बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी को जमीन बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोहाली निवासी बुजुर्ग को बरवाला में जमीन बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी है। मामले की जांच के लिए बरवाला चौकी में भेजा गया है। मोहाली निवासी बीके अग्रवाल ने दी शिकायत में बताया कि वे एक वरिष्ठ नागरिक हैं। पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने बरवाला में करीब 45 कनाल जमीन बेचने के लिए दो लोगों से संपर्क किया था। जमीन का दौरा करने के बाद उन्होंने खरीदने का फैसला किया।
शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2021 में बरवाला निवासी दो लोगों से उक्त जमीन की खरीद के लिए पंचकूला में 20 लाख रुपये दिए। उन्होंने 15 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये आरटीजीएस के द्वारा तहसील पंचकूला में बयाना राशि के रूप में दिए थे। आगे का भुगतान 10 अगस्त 2021 को किया जाना था, लेकिन दोनों व्यक्ति तहसील पंचकूला में नहीं आए। जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी उक्त भूमि सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा रही है। उन्हें आवासीय और कामर्शिलय प्लाट के साथ अच्छी रकम मिल रही है। उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया कि वे अब अपनी जमीन बेचने को तैयार नहीं हैं।
रुपये वापस मांगने पर करने लगे बहाने
इसके बाद शिकायतकर्ता ने रुपये वापस करने को कहा तो उन्हें व्यक्ति ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, अगले हफ्ते वह अपने रिश्तेदारों से रुपये वापस लेने के लिए राजपुरा जाएगा। रुपये लेने के बाद वह वापस कर देगा। शिकायतकर्ता के द्वारा बार-बार लिखित व मौखिक रूप से अनुरोध किया गया। शिकायत के बावजूद आज तक उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें आशंका है कि दोनों लोग उनके रुपयों का दुरुपयोग करके यह जमीन किसी और को बेचना चाहते हैं। उनके रुपये हड़पना चाहते हैं। शिकायतकर्ता को यह भी पता चला है कि एक ही जमीन के ऐसे फर्जी सौदे/बयाना करके निर्दोष लोगों के पैसे हड़पने की आदत है।
विज्ञापन
सीएम विंडो से हमारी पास शिकायत आई है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। - गुलाब सिंह, बरवाला चौकी इंचार्ज