फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired Deputy Director Dr. Makhan Singh will be BSP's candidate from Sangrur.

Panchkula News: रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मक्खन सिंह होंगे बसपा के संगरूर से उम्मीदवार

Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Retired Deputy Director Dr. Makhan Singh will be BSP's candidate from Sangrur.
चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी पंजाब ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनिवाल के आदेशानुसार संगरूर लोकसभा सीट से बीएसपी के उम्मीदवार डॉ. मक्खन सिंह को बनाने का फैसला लिया है। बेनिवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सभी दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे हैं और अंतिम निर्णय मायावती लेंगी। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि डॉ. मक्खन सिंह बीएएमएसएएफ के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में बीएसपी पंजाब के महासचिव हैं। डॉ. मक्खन सिंह स्वास्थ्य विभाग से उप निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं। बीएसपी का दलित चेहरा पंजाब में दलितों को उपमुख्यमंत्री नियुक्त नहीं करने का बदला लेगा। संगरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मजदूर वर्ग, गरीब, दलित और मुलाजिमों की एक बड़ी आबादी है, जो पूंजीवाद और जातिवाद के तहत उत्पीड़न और अत्याचारों की शिकार हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर ने कहा कि दलित चेहरा डॉ. मक्खन सिंह को मैदान में उतारना बीएसपी आलाकमान का दूरदर्शी निर्णय है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। इस मौके पर उनके साथ विधायक डॉ. हरजोत कमल, विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, विधायक दर्शन सिंह, पूर्व मंत्री मालती थापर, पूर्व विधायक विजय साथी, मोगा नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह तलवंडी, चेयरमैन विनोद बंसल और अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed