फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired Brigadier committed suicide by jumping from the second floor

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 25 Jun 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Retired Brigadier committed suicide by jumping from the second floor
पंचकूला। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने शुक्रवार की सुबह मकान की दूसरी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह अवसाद में चल रहे थे और उनका इलाज कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर छावनी में चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले के जांच अधिकारी देविंदर सिंह ने बताया कि मृतक ब्रिगेडियर की पहचान 80 वर्षीय वरयाम सिंह के रूप में हुई है और वह सेक्टर-दो स्थित एसवीएच एनक्लेव में मकान की दूसरी मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन

जिस समय ब्रिगेडियर दूसरी मंजिल से कूदे तो वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए चंडीमंदिर छावनी स्थित कमांड हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद वरयाम सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से सेक्टर-दो पुलिस चौैकी को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed