फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Resign from the post of CM on the basis of honor and morality: Vading

मान नैतिकता के आधार पर सीएम पद से इस्तीफा दें: वड़िंग

Wed, 05 Jun 2024 09:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Resign from the post of CM on the basis of honor and morality: Vading
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 13-0 की बात की थी, उनकी पार्टी को केवल तीन सीटें मिलीं हैं। जनता ने कांग्रेस को अपना जनाधार देकर पार्टी पर भरोसा जताया है। ऐसे में सीएम मान को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कही। वड़िंग के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे। वड़िंग ने लुधियाना सीट पर जीत का श्रेय पंजाब की जनता को दिया। वहीं, अपने प्रतिद्वंद्वी रवनीत सिंह बिट्टू की हार पर वड़िंग ने कहा कि अगर वह कांग्रेस में होते तो चौथी बार सांसद होते। वड़िंग ने कहा कि मुझे विरोधियों ने बाहरी घोषित करके लोगों से पराया करने की कोशिश की, लेकिन लुधियाना की जनता ने उन्हें अपना बनाया है।
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि राज्य के लोगों ने केवल दो साल की अवधि में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को खारिज कर दिया। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा और शिअद को झटका देते हुए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से सात पर जीत हासिल की, जबकि दो निर्दलीयों ने आश्चर्यजनक जीत दर्ज की। आप ने तीन सीटें जीतीं, जबकि सुखबीर बादल के नेतृत्व वाला शिरोमणि अकाली दल केवल एक सीट जीत सकी और भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। आप ने मैदान में पांच कैबिनेट मंत्रियों को उतारा उसमें से चार चुनाव हार गए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ हफ्तों में मुख्यमंत्री बदल जाएंगे। कांग्रेस ने पंजाब में आप के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का सही निर्णय लिया। लोगों ने चुनाव में यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पसंद कांग्रेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed