फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Residents of Ramgarh grappling with a drinking water crisis for five days; memorandum submitted to the Deputy Commissioner.

Panchkula News: पांच दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे रामगढ़ के लोग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ramgarh grappling with a drinking water crisis for five days; memorandum submitted to the Deputy Commissioner.
नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग, डीसी ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। कस्बा रामगढ़ में पिछले पांच दिनों से बनी पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला के उपायुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को घरेलू जरूरतें पूरी करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि यदि जल्द जलापूर्ति सुचारु नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में होशियार सिंह गुज्जर, आशीष जांगड़ा, जनकराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed