फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rescue walls not built on Morni-Raipur Rani Marg, risk of accident

Panchkula News: मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर नहीं बनी बचाव दीवारें, हादसे का खतरा

Tue, 29 Jul 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rescue walls not built on Morni-Raipur Rani Marg, risk of accident
मोरनी। मोरनी से रायपुररानी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर बचाव दीवारें नहीं बनी हैं। इससे हादसों की संभावना लगातार बनी हुई है। खासतौर पर रात के समय यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क के किनारे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। स्थानीय ग्रामीणों और रोजाना इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सड़क किनारे खाई के बिल्कुल पास से ही सड़क गुजरती है, लेकिन वहां कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। हल्की सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय में कई बार छोटे-बड़े वाहन सड़क से फिसलकर नीचे गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
इसके साथ ही इस मार्ग की हालत भी कई जगहों पर खराब हो चुकी है। गड्ढे और उखड़ी सड़क यात्रा को और मुश्किल बना रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस रूट की जल्द मरम्मत कराई जाए और जहां-जहां बचाव दीवारें नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed