{"_id":"6837696cdf122d57030ba5a1","slug":"remand-of-dismissed-female-constable-ends-referred-to-aiims-for-treatment-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101615-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल का रिमांड खत्म, इलाज के लिए एम्स किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल का रिमांड खत्म, इलाज के लिए एम्स किया रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस रिमांड पर चल रही पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को बुधवार को विजिलेंस ने अप्रत्याशित रूप से अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी डीएसपी कुलवंत सिंह ने पुलिस रिमांड समाप्त करने तथा उसके स्वास्थ्य को देखते हुए न्यायिक हिरासत प्रदान करने की मांग करते हुए अर्जी दायर की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने विजिलेंस अधिकारी द्वारा दायर अर्जी को स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में उपचार प्रदान किया। इसके बाद उसे आगे के उपचार के लिए बठिंडा एम्स भेज दिया गया, जहां विजिलेंस द्वारा जेल विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद इस पूर्व महिला कांस्टेबल को जिला पुलिस की सुरक्षा में छोड़ दिया गया।
बीती मंगलवार को विजिलेंस ने अमनदीप कौर को अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया था, लेकिन मंगलवार देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई तथा पेट में तेज दर्द के चलते उसे रात करीब दो बजे बठिंडा के सिविल अस्पताल लाया गया। स्कैन के बाद किडनी के निचले हिस्से में करीब 4 एमएम का स्टोन का पता चला, जिसके चलते उसे आगे के इलाज के लिए बठिंडा एम्स के यूरोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, आरोपी अमनदीप की सेहत को देखते हुए विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी न होते देख अपना रुख बदलते हुए उसका रिमांड खत्म करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी। कानूनी जानकारों के मुताबिक विजिलेंस अभी 60 दिनों के अंदर उसका रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ कर सकती है। 3 अप्रैल को चिट्टे के साथ काली थार में गिरफ्तार की गई अमनदीप कौर को इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में विजिलेंस ने उसे 26 मई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा अदालत से सर्च वारंट हासिल करने के बाद मंगलवार को उसके विराट ग्रीन कॉलोनी स्थित घर का सर्वे किया। साथ ही जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी का मामला दर्ज करने के बाद उसके घर, प्लॉट, थार, बुलेट और महंगी घड़ी के साथ बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।