फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief: Toy trains started running with old numbers on Kalka-Shimla heritage track

राहत: कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर पुराने नंबरों से चलने लगीं टॉय ट्रेनें

Sat, 20 Nov 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Relief: Toy trains started running with old numbers on Kalka-Shimla heritage track
कालका। कोरोनाकाल के दौरान जारी कालका-शिमला टॉय ट्रेनों के स्पेशल नंबर बदलकर पुराने नंबरों से चलाने के आदेश जारी हो गए हैं। कुछ टॉय ट्रेनें पुराने नंबर से भी चलने लगी हैं। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार लोगों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने उक्त ट्रेनों को पुराने नंबर से चलाने के आदेश दिए हैं। इन ट्रेनों में पहले की तरह मिलने वाली सुविधाएं भी अगले माह से मिलनी शुरू हो जाएंगी। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला मार्ग पर टॉय ट्रेन का आनंद लेने के लिए विदेशों से भी भारी संख्या में सैलानी कालका पहुंचते हैं। सर्दियों में टॉय ट्रेनों का सफर का मजा दोगुना हो जाता है। पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी के बाद तब घुमावदार पहाड़ों में बीच से टॉय ट्रेनें गुजरती हैं तो नजारा देखने लायक होता है।
विज्ञापन

पहले और अब टॉय ट्रेन के नंबर
कालका-शिमला पैसेंजर : पहले 04543 अब होगी 52457
कालका-शिमला रेल मोटर कार : पहले 04505 अब होगी 72451
कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस: पहले 04527 अब होगी 52451
कालका-शिमला मेल एक्सप्रेस: पहले 04529 अब होगी 52453
कालका-शिमला हिम दर्शन एक्सप्रेस: पहले 04517 अब होगी 52459
कालका-शिमला हिमालयन क्वीन: 04515 अब होगी 52455
लोगों की मांग को देखकर रेलवे बोर्ड ने टॉय ट्रेनों को पुराने नंबरों पर चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उक्त ट्रेनों में पहले की तरह मिलने वाली सुविधाएं अगले माह से शुरू कर दी जाएंगी। - गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed