फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief: Ban on taking electricity connection removed, now residents will be able to take electricity connection easily

राहत : बिजली कनेक्शन लेने पर लगी रोक हटी, अब क्षेत्रवासी आसानी से ले सकेंगे बिजली कनेक्शन

Sat, 18 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Relief: Ban on taking electricity connection removed, now residents will be able to take electricity connection easily
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव बसौंला के समीप स्थित सिविल एविएशन के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों पर बिजली के नए कनेक्शन लेनेे रोक को अब हटा दिया गया है। ये जानकारी जेजेपी जिलाध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा ने दी। उन्होंने कहा कि पहले बसौंला एरोड्रम के 5 किलोमीटर के दायरे में आने क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन पर बिजली विभाग की ओर से रोक थी। बिजली कनेक्शन के लिए विभिन्न विभागों से एनओसी लेने की जरूरत पड़ रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

दमदमा ने बताया कि उपरोक्त समस्या के समाधान के लिए आंचल विहार, लोहगढ़, वासुदेवपुरा, बसौंला, सुक्खोमाजरी, मानकपुर, पिंजौर सहित आसपास के लोगों ने बीती 5 दिसंबर को उनसे संपर्क किया और समस्या समाधान के लिए उनके माध्यम से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा था। इसके उपरांत उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने इस समस्या को रखा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत समस्या समाधान के लिए आदेश दिए। दस दिन के भीतर ही उपमुख्यमंत्री ने समस्या का समाधान करते हुए 16 दिसंबर को विभाग की तरफ से पांच किलोमीटर दायरे को घटा के 500 मीटर कर दिया। इतना ही नहीं 500 मीटर के दायरे में भी 15 फुट ऊंचाई तक के निर्माण को बिजली कनेक्शन किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। अब क्षेत्रवासी आसानी से बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने जताया आभार
समस्या समाधान होने पर आंचल विहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महावीर सिंह, सचिव जगदीप पराशर, सुनील कुमार, अशोक कुमार वर्मा, राजेन्द्र पाल, हरिंदर वर्मा, बलवीर सिंह सोनी आदि के नेतृत्व में शिवालिक विहार, महादेव कॉलोनी, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सहित आसपास क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा के निवास पर जाकर इस समस्या का समाधान करवाने के लिए उपमुख्यमंत्री सहित उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed