फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three letters sent in three months, yet no fogging was done; dengue mosquito larvae found in 575 homes.

Panchkula News: तीन माह में तीन पत्र, फिर भी नहीं हुई फॉगिंग, 575 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा

Thu, 01 Oct 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Three letters sent in three months, yet no fogging was done; dengue mosquito larvae found in 575 homes.
कालका। नगर परिषद की फॉगिंग मशीनें खराब होने के कारण शहर में अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है, जबकि कालका में डेंगू के पांच मरीज सामने आ चुके हैं। नगर परिषद के पास फॉगिंग के लिए कुल आठ मशीनें हैं, जिनमें एक हंटर और सात हैंड मशीनें शामिल हैं। परिषद के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को मशीनों को दोबारा मरम्मत के लिए भेजा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही शहर में फॉगिंग करवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


फरवरी से सितंबर तक कालका में डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं। ये मामले टिपरा, टगरा, हंडिया मोहल्ला, घाटीवाला और खेड़ा सीताराम से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की हालत सामान्य है। वहीं, फॉगिंग नहीं होने से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन




तीन माह में तीन पत्र, फिर भी फॉगिंग नहीं.....

स्वास्थ्य विभाग ने नालियों में तेल डालने और फॉगिंग करवाने को लेकर पिछले तीन माह में नगर परिषद को तीन पत्र भेजे हैं। 23 सितंबर को भेजे पत्र में खेड़ा सीताराम, अपर मोहल्ला, टिब्बी, परेड, खटीक मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, भारत नगर, टगरे, भैरो की सेर, टिपरा, खिला कॉलोनी, कमला नगर और घाटीवाला सहित अन्य क्षेत्रों में मच्छरों का लार्वा मिलने की जानकारी दी गई थी। विभाग ने नालियों की सफाई, जमा पानी वाली जगहों पर काले तेल का छिड़काव और फॉगिंग करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




575 घरों में मिला लार्वा

विशेष सोर्स रिडक्शन अभियान के तहत 1 जुलाई से 25 सितंबर तक कालका में 575 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर पानी के कंटेनरों की जांच कर रही हैं।






स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा.........

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग पंचकूला की टीम ने नगर परिषद कार्यालय कालका का दौरा किया। टीम में डिप्टी डायरेक्टर मलेरिया डॉ. रविंद्र अहलावत, डीएमओ डॉ. सोनू अरोड़ा, सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर सतीश कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर अभिमन्यु और कालका से राहुल सुपरवाइजर शामिल रहे। टीम ने फॉगिंग को लेकर परिषद अधिकारियों से चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परिषद अधिकारियों ने सोमवार से फॉगिंग शुरू करवाने की बात कही है। टीम ने एसडीएम संयम गर्ग से भी मुलाकात शहर में फागिंग करवाने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed