फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rehri Market: Two and a half months passed for draw, allotment letter not received

रेहड़ी मार्केट : ड्रा को ढाई माह बीते, नहीं मिला अलॉटमेंट लेटर

Mon, 20 Mar 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rehri Market: Two and a half months passed for draw, allotment letter not received
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट के फायर विक्टिम दुकानदारों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बूथ अलॉट तो कर दिए हैं, मगर अभी तक दुकानदारों को अलॉटमेंट लेटर नहीं दिए हैं। इस कारण दुकानदार बूथों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में दुकानदार टीन शेड के अस्थायी मार्केट में ही अपना काम चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों का यह भी आरोप है कि जिस ठेकेदार को रेहड़ी मार्केट में सड़क बनाने का काम दिया गया है, वह बहुत धीमी गति से काम कर रहा है।
पिछले साल एक सितंबर की देर रात को सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भयंकर आग लग गई थी। इस आग में 132 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई थी। दुकानदारों को कई-कई लाख रुपये का नुकसान हुआ था। दुकानदारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें रियायती दरों पर बूथ अलॉट करने की घोषणा की थी। उसी के आधार पर पहले छह जनवरी को पहला ड्रॉ निकाला था। इसमें 116 दुकानें अलॉट की गई। दूसरा ड्रॉ 13 फरवरी को निकाला गया। इसमें 16 दुकानदारों को अलॉटमेंट दी गई। दूसरे ड्रॉ में वे लोग शामिल थे जिनका लाइसेंस निरस्त हो गया था। एक दुकानदार ऐसा भी था, जिसका कोर्ट केस चल रहा था। जो दुकानें छह जनवरी को अलॉट हुई थी, उनको भी अब तक अलॉटमेंट लेटर जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


10 मार्च को जारी किया गया एलओआई
प्राधिकरण ने इसी 10 मार्च को उन सभी दुकानदारों को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया है। इसके आधार पर दुकानदारों को पत्र जारी होने के 30 दिन के भीतर बूथ की कीमत का चौथाई हिस्सा प्राधिकरण में जमा करवाना होगा। इसके बाद 180 दिन में पूरी धनराशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी दुकानदारों को एलओआई जारी कर दिया गया है। एलओआई मिलने के बाद दुकानदार अपना निर्माण शुरू कर सकते हैं। तीन माह में जो लोग पूरी धनराशि जमा करवा देंगे उनको अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाएगा। -गुरप्रीत सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एचएसवीपी


जल्द से जल्द दुकानदारों को अलॉटमेंट लेटर दिया जाना चाहिए, ताकि वे बूथों का निर्माण कर अपना काम-धंधा चला सकें। फिलहाल दुकानदार रेहड़ी मार्केट के साथ बनाई टीन शेड की दुकानों में बैठकर अपना काम चला रहे हैं। -राजकुमार राणा, प्रधान, सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed