फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rehri Market fire: Assessment of damage of 28 crores, report will be submitted to DC

रेहड़ी मार्केट अग्निकांड : 28 करोड़ के नुकसान का आकलन, डीसी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 07 Sep 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rehri Market fire: Assessment of damage of 28 crores, report will be submitted to DC
पंचकूला। सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में लगी आग तो ठंडी पड़ गई है, लेकिन मुआवजे को लेकर दुकानदार चिंतित हैं। दुकानदारों ने प्रभावित 133 दुकानदारों की लिस्ट प्रशासन को सौंपने के बाद मंगलवार को करीब 28 करोड़ रुपये नुकसान का आकलन किया है। इसमें अभी कुछ और दुकानदारों का नुकसान जोड़ना बाकी है। यह रिपोर्ट बुधवार को डीसी को सौंपी जाएगी। दुकानदारों का कहना है कि अग्निकांड से हुए नुकसान से उबरना इतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

इस अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न संगठनों ने हाथ बढ़ाए हैं। इस कड़ी में अभी तक 30 लाख तक की मदद जुटाई जा चुकी है। इसके अलावा दुकानदारों को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार है, ताकि अग्निकांड में हुए नुकसान से उनको रूबरू करवाया जा सके। एक सितंबर की रात शॉर्ट सर्किट की वजह से सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आग लग गई थी। मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रातभर लगी आग में रेहड़ी मार्केट जलकर राख हो गई। करीब छह दिन से दुकानदारों के अलावा दुकानों पर काम करने वाले बेरोजगार बैठे हैं। दुकानदार संगठनों और प्रशासन से मदद की आस लगाकर बैठा है।
विज्ञापन

फिर करनी होगी नए सिरे से शुरुआत
दुकानदार रमेश महाजन और राजकुमार राणा का कहना है कि उन्होंने सालों साल मेहनत करके जो कामकाज खड़ा किया था, वह अब नहीं रहा। अब आग से पीड़ित सभी दुकानदारों को नए सिरे से अपना काम शुरू करना होगा। दुकानों को बनाने से लेकर माल लाने के लिए रुपये कहां से आएंगे यह दुकानदारों की सबसे बड़ी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दुकान का तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड
रेहड़ी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार राणा ने बताया कि दुकानदारों को हुए नुकसान का सही और दुरुस्त आकलन किया जा रहा है। जिसको जितना नुकसान हुआ है, उतने की ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट बुधवार को उपायुक्त महावीर कौशिक को सौंपी जाएगी, ताकि दुकानदारों को मुआवजा मिल सके। खाक हो चुकी दुकानों को देखने के लिए हर रोज सैकड़ों लोग सेक्टर-9 पहुंच रहे हैं। हालांकि दुकानों में कुछ भी नहीं बचा है, मगर फिर भी दुकानों के मालिक मलबे को उलट-पलट कर देख रहे हैं ताकि कोई सामान सही सलामत मिल जाए।
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने की मुआवजा देने की मांग
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ईमेल भेजकर दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने कहा कि दुकानदारों के लिए यह बहुत ही तकलीफ का समय है। एसोसिएशन दुकानदारों के साथ है। अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा दी गई सहायता राशि से दुकानदारों को 30 लाख रुपये की मदद की जा चुकी है।

दुकानदारों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को ज्यादा से ज्यादा राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरह से दुकानदारों के साथ है। -महावीर कौशिक, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed