फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Red disease attack on sugarcane CO-0238 in Punjab, preparations to stop

पंजाब में गन्ने की सीओ-0238 पर लाल रोग का हमला, रोक की तैयारी

Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Red disease attack on sugarcane CO-0238 in Punjab, preparations to stop
चंडीगढ़। पंजाब में इन दिनों गन्ने की फसल लाल रोग की चपेट में आ गई है। जालंधर और गुरदासपुर क्षेत्र में इस रोग का व्यापक असर देखा गया है। गन्ने की सीओ-0238 किस्म पर हुए रोग के हमले के बाद अब विभाग इस पर रोक की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी पंजाब को कृषि विशेषज्ञ गन्ने की इस किस्म की पैदावार पर रोक लगाने की सलाह दे चुकेे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में सूबे के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जालंधर और गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नरों को सर्वेक्षण करने के निर्देश दे चुके हैं, जिससे फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके। साथ ही सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि एक व्यापक रिपोर्ट बनाई जाए। इसके बाद कृषि, उद्यान, केन कमिश्नर, पीकेयू, लुधियाना और शुगरकेन ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट, रीजनल सेंटर, करनाल के साथ तालमेल बनाकर इस पर कारगर योजना बनाई जा सके।
विज्ञापन

कृषि के क्षेत्रों में इस रोग को लेकर हुए कई शोधों में खुलासा हुआ है कि गन्ने की सीओ-0238 किस्म ही प्रमुख तौर पर इस रोग का शिकार हुई है। भविष्य में इस किस्म को पैदा न करने के लिए गन्ना उत्पादक राज्यों को कहा गया है। जिसके बाद अब पंजाब में भी इस किस्म की पैदावार पर रोक की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी, हरियाणा में भी बैन की तैयारी
लाल रोग की समस्या के कारण बीते समय में यह बीमारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पहले ही गन्ने की फसल पर प्रभाव डाल चुकी है। दोनों राज्यों की सरकारें भी इस बीमारी को लेकर गन्ने की इस किस्म की पैदावार पर रोक की तैयारी में लगी हुई हैं।

रोग मुक्त 20 लाख बीज तैयार
गन्ने की पुरानी फसलों में रोग की संभावनाओं को देखते हुए अब पंजाब गन्ना उत्पादकों को उन्नत बीज मुहैया कराने जा रहा है। सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार विकास गर्ग ने बताया कि आश्विन-कार्तिक के महीना की बिजाई के लिए गन्ना उत्पादकों को अधिक उत्पादन वाले रोग मुक्त उच्च मानक वाले 20 लाख पौधे बांटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed