{"_id":"699f1d7d548380f7530057ae","slug":"recruitment-will-be-done-for-6110-posts-of-anganwadi-workers-and-helpers-dr-baljeet-kaur-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-957933-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के 6110 पदों पर होगी भर्ती : डॉ. बलजीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के 6110 पदों पर होगी भर्ती : डॉ. बलजीत कौर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के कुल 6110 पदों पर भर्ती कर रही है। 1316 आंगनबाड़ी वर्करों और 4794 हेल्परों के पदों के लिए आवेदन की तारीख को अब आगे बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार अब 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले इन पदों के लिए आवेदन देने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर थी। प्रदेश की योग्य महिलाएं sswcd.punjab.gov.in वेबसाइट पर जाकर जरूरी दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकती हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन उम्मीदवारों की तरफ से इन पदों के लिए पहले ही आवेदन किया गया है उनको दोबारा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि जिन उम्मीदवारों के आवेदन पहले दस्तावेजों की कमी के कारण रद्द हुए थे वे उम्मीदवार फिर से आवेदन कर सकते है।
6 साल तक की आयु बच्चों की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इस दौरान मिलने वाली शिक्षा, देखभाल और पोषण बच्चों के पूरे जीवन की मजबूत नींव रखती हैं।