फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raw employees of Punjab Roadways and Punbus on strike from 14

Panchkula News: पंजाब रोडवेज व पनबस के कच्चे मुलाजिम 14 से हड़ताल पर

Sun, 13 Aug 2023 10:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raw employees of Punjab Roadways and Punbus on strike from 14
राज्य में 16 अगस्त तक रोडवेज और पनबस की बसें नहीं चलेंगी
विज्ञापन

27 बस डिपुओं से करीब 7000 मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में 14 अगस्त से पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे मुलाजिमों ने तीन दिन तक बसों के चक्का जाम का एलान कर दिया है। राज्य भर में 16 अगस्त तक रोडवेज और पनबस की बसें नहीं चलेंगी और 27 बस डिपुओं से करीब 7000 मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिम यूनियन ने यह एलान किया है। यूनियन ने यह भी कहा है कि 15 अगस्त को जब पूरा भारत आजादी दिवस मना रहा होगा, कच्चे मुलाजिम हड़ताल करके गुलामी दिवस मनाएंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का घेराव करने का एलान भी यूनियन ने किया है।
यूनियन का कहना है कि वह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री के साथ भी बैठकें कर चुके हैं। इनमें मुलाजिमों की मांगें माने जाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अभी तक एक भी मांग नहीं मानी गई है। यूनियन उपाध्यक्ष चन्नन सिंह ने बताया कि यूनियन नेताओं के साथ पैनल की बैठक 10 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन पंजाब में बाढ़ के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अब यूनियन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री द्वारा झंडा फहराए जाने के कार्यक्रम के दौरान काले कपड़े पहनकर सवाल पूछेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि सरकार ने वादा किया था कि विभाग में 10 साल से कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा ठेके और आउटसोर्सिंग से भर्ती न करने का भरोसा भी सरकार ने दिलाया था लेकिन आज भी आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed