फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   raod side accident

तेजरफ्तार आटो ने बाइक सवार पिता पुत्र का मारी टक्कर, पुत्र की मौत

Tue, 06 Aug 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
raod side accident
मलोया में तेजरफ्तार आटो ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां मलोया निवासी सोनू (19) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी चालक किशन को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोला सिंह (45) ने बताया कि वह मलोया के ईडब्ल्यूएस कालोनी 143/2 में परिवार समेत रहते हैं और मजदूरी करते हैं। बीती रविवार शाम करीब 7 बजे वह अपने बेटे सोनू के साथ बाइक (नंबर-सीएच01बीवी 6497) पर सवार होकर मलोया के मार्केट में सामान लेने जा रहे थे। ईडब्ल्यूएस कालोनी शिव मंदिर के पास पहुंचे तो केवी सब स्टेशन (11) की ओर से आए तेजरफ्तार ऑटो (सीएच01टीए 7755) ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बीच सड़क पर गिरकर दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोग जमा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed