फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ranjit Murder Case: Decision on punishment of five convicts including Deramukhi today

रणजीत मर्डर केस: डेरामुखी राम रहीम सहित पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज

Mon, 18 Oct 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Murder Case: Decision on punishment of five convicts including Deramukhi today
पंचकूला। बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांचों आरोपियों को सजा सुना सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है। किसी भी तरह के तेजधार हथियार को लेकर चलने पर भी प्रतिबंध है। शहर में कुल 17 नाके लगेंगे और सात सौ जवान तैनात होंगे। सीबीआई कोर्ट परिसर और चारों प्रवेशद्वार पर आईटीबीपी की चार टुकड़ियां तैनात होंगी।
विज्ञापन

रणजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य दोषी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई कोर्ट में पेश होगा, जबकि अन्य चार दोषी कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को पुलिस कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश करेगी। मामले में 12 अक्तूबर को ही सीबीआई ने सजा सुनानी थी, लेकिन दोषी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से हिंदी भाषा में आठ पेज की अर्जी लिखकर सजा में रहम की अपील की गई। उसने अर्जी में अपनी बीमारियों और सामाजिक कार्यों का हवाला दिया था। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने 18 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन

जांच एजेंसियां हो गई हैं तैनात
हत्याकांड में सजा सुनाए जाने को लेकर पुलिस, सीआईडी, आईबी सहित सभी जांच एजेंसियों की ओर से पंचकूला के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस के जवान भी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। पुलिस की ओर से सभी जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में कोर्ट ने दिया दोषी करार
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में बीते 8 अक्तूबर को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया है। वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।

कोट्स
पुलिस की ओर से 17 नाके लगाकर जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी जगह पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान कोर्ट सहित सभी जगह तैनात रहेंगे। पंचकूला की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।
मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed