फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain water filled in Amravati Enclave, memorandum given to DC

अमरावती एनक्लेव में बरसाती पानी की समस्या दूर करने के लिए डीसी पंचकूला को दिया एसोसिएशन ने ज्ञापन

Sat, 09 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in Amravati Enclave, memorandum given to DC
पिंजौर। अमरावती एनक्लेव में बारिश का पानी घुसने की समस्या के समाधान के लिए अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने डीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि अमरावती एनक्लेव हरियाणा सरकार से अप्रूव्ड कॉलोनी है। इसमें करीब लगभग ढाई हजार परिवार रहते हैं और आबादी करीब 10 हजार है।
विज्ञापन

अमरावती निवासियों को सरकारी टैक्स जैसे नगर परिषद, बिजली टैक्स, रजिस्ट्री चार्ज देने पड़ते हैं। इसके बावजूद भी इस कॉलोनी में हरियाणा सरकार की ओर कोई विकास कार्य नहीं किए जाते जाते। हर बार बारिश के मौसम में डीएलएफ की ओर से भारी मात्रा में बारिश का पानी अमरावती के अंदर घुस जाता है। इस कारण कई बार अमरावती बाउंड्री वॉल, रोड ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज सिस्टम और मकानों को भारी नुकसान हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी भारी मात्रा में बारिश का पानी डीएलएफ की ओर से आकर अमरावती में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

शमशेर शर्मा ने बताया कि अमरावती एसोसिएशन ने इस समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। उपायुक्त की ओर से दिए गए ज्ञापन पर अप्रूवल देते हुए तुरंत डीटीपी को निर्देश जारी करके जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा कि जिस पर डीटीपी पंचकूला ने सिंचाई विभाग पंचकूला और पब्लिक हेल्थ को निर्देश जारी किए की समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed