{"_id":"64273ce1446e2ddb65056004","slug":"rain-50-percent-damage-to-wheat-crop-due-to-rain-in-march-pkl-office-news-c-16-1-102787-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : मार्च की बारिश से गेहूं की फसल 50 फीसदी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : मार्च की बारिश से गेहूं की फसल 50 फीसदी खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। मार्च में तीसरी बार हुई बारिश ने गेहूं की फसल को 50 फीसदी तक बर्बाद कर दिया है। फसलें खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिले में 28 हजार एकड़ में गेहूं की फसल बोई गई है। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनको इसकी जानकारी मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी ताकि सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई कर सके।
इसके अलावा जिले में सरसों की फसल की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है, मगर गेहूं की फसल अब पक कर तैयार हो चुकी है। कुछ जगह कटाई शुरू हो गई है, तो बाकी जगह किसान जल्द ही कटाई शुरू करने की तैयारी में थे। मगर बारिश के कारण किसानों की फसलें बिछ गई हैं, इससे उसकी गुणवत्ता बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। कई जगह तो बालियां काली पड़ गई हैं। इसके अलावा जो फसल नीचे बिछ जाती हैं, उसके दाने में वजन नहीं रहता है। वो बहुत ही हल्का हो जाता है।
पहले हुई बारिश के कारण भी किसानों की गेहूं की फसल 20 से 25 फीसदी तक खराब हुई थी। अब हुई बारिश के कारण नुकसान और ज्यादा बढ़ गया है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया हुआ है, वह वह खराब की जानकारी मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
- सुरेंद्र यादव, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग
जिले में गेहूं की फसल का डाटा
ब्लॉक पंजीकृत किसान पंजीकृत क्षेत्र (एकड़)
बरवाला 1705 9673
कालका 558 4235
मोरनी 225 708
पंचकूला 779 5337
रायपुररानी 2232 13010
कुल 5338 27918