फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Railway underpass work not started, fast unto death will start

Panchkula News: रेलवे अंडरपास का काम नहीं हुआ शुरू, आमरण अनशन होगा शुरू

Sun, 19 Mar 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railway underpass work not started, fast unto death will start
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थानीय लोग तंग आ चुके हैं। महज पांच से दस मिनट के अंदर जाम करीब एक किलोमीटर लंबा रेलवे फाटक के दोनों तरफ लग जाता है। इसके चलते नौकरी पेशा और विद्यार्थियों का सुबह और शाम के वक्त घंटों समय बर्बाद होता है। इस फाटक के रास्ते बलटाना की करीब 40 कॉलोनियों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दरअसल हरमिलाप नगर-रायपुर कलां रेलवे फाटक नंबर 123 पर करीब पांच साल से अंडरपास बनाने का काम लंबित है। अंडरपास बनाने के लिए साल 2017 में इंटर स्टेट बैठक भी हुई थी। 2015 में ड्राइंग को मंजूरी दी गई थी। तीनों राज्यों के अधिकारी उस जगह का सर्वे भी कर चुके हैं, जहां अंडरपास बनाया जाना है। अंडरपास चंडीगढ़ की जमीन पर बनेगा, इसलिए प्रशासन को जमीन का अधिग्रहण करना था, लेकिन अबतक प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ नहीं पाया है। बलटाना के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह राणा ने बताया कि स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की है। वह 21 मार्च से सुबह 10 बजे बलटाना-रायपुरकलां चंडीगढ़ बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होना चाहिए अंडरपास बनने का काम
फाटक पर जाम की समस्या से परेशान यहां के लोगों का कहना है कि अंडरपास बनाने का काम जल्द शुरू होना चाहिए। जब तक यहां अंडरपास नहीं बनेगा, तब तक यह परेशानी बनी रहेगी। पिछले कई साल से लोग हरमिलाप नगर रेल फाटक की जगह अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अंडरपास बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। प्रोजेक्ट के बनने से जीरकपुर शहर के लोगों की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए यह प्रोजेक्ट लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed