फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   raid, nagar nigam raid, joint commissioner raid, joint commission nagar nigam raid, kalka, panchkula

ज्वाइंट कमिश्नर ने किया नगर निगम का दौरा, अफसरों में हड़कंप

Tue, 07 Jun 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
raid, nagar nigam raid, joint commissioner raid, joint commission nagar nigam raid, kalka, panchkula
ज्वाइंट कमिश्नर ने किया नगर निगम का दौरा - फोटो : अमर उजाला
कालका एसडीएम आशुतोष राजन ने ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद पहली बार सोमवार को नगर-निगम कालका जोन का दौरा किया। इस दौरान कार्यालय में एमई अशोक कुमार और सेनेटरी इंस्पेक्टर सेनेटरी इंस्पेक्टर मदन लाल अनुपस्थित मिले। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष राजन ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं, जिस तत्काल प्रभाव से दूर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


राजन ने कार्यालय में पेंडिंग पड़े सभी कामों को निपटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शहर की सफाई के लिए कितने कर्मचारी हैं और उनकी ड्यूटी कहां-कहां लगी है यह जानकारी भी मांगी है। निरीक्षण के बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर में माथा टेका और कालका परवाणू बैरियर की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी बावड़ी तथा सुखना नदी के आसपास फैले गंदगी के ढेर को प्राथमिकता के तौर पर साफ करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सचिव देवेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा जगह-जगह किए गए अतिक्रमण व वाहनों द्वारा कि गई पार्किंग को जल्द हटवाया जाए। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य पृथ्वी मित्तल, बिल्डिगं इंस्पेक्टर दर्शन कुमार, सचिव देवेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed