फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home minister said, Rahul Gandhi will not be allowed to enter Haryana by taking a procession

राहुल गांधी खुद हजार बार आएं लेकिन पंजाब से जुलूस के साथ दाखिल नहीं होने देंगे: अनिल विज

Sun, 04 Oct 2020 09:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana Home minister said, Rahul Gandhi will not be allowed to enter Haryana by taking a procession
राहुल गांधी, अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी भले ही पंजाब जाएं। मगर हरियाणा में माहौल खराब करने के लिए उन्हें आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान कि हरियाणा में जंगलराज है क्या? का जवाब देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में जंगलराज नहीं बल्कि सही मायनों में राज है।

विज्ञापन


राहुल गांधी खुद आना चाहते है तो हजार बार हरियाणा में आए इस पर कोई एतराज नहीं। यदि वे पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इससे पहले दो बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है और उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दिया गया। अनिल विज ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल गांधी के लिए अलग। इसलिए राहुल गांधी को पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के आरोप कि भाजपा शासित प्रदेशों में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है, का जवाब देते हुए विज ने कहा कि कुमारी सैलजा को राजस्थान जाकर देखना चाहिए। अत्याचार कहीं भी हो उसकी आवाज उठानी चाहिए। मैं खुद उठाता हूं। वो चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहां भाजपा का शासन है, चाहे राजस्थान हो जहां कांग्रेस का शासन। राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश तो याद आता है। लेकिन राजस्थान नहीं दिखता। विज ने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं की जा सकती। इस चीज की राजनीति गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed