फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Queues of devotees formed at the temple from 4 AM for *Jalabhishek*.

Panchkula News: मंदिर में तड़के चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगीं कतारें

Tue, 04 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Queues of devotees formed at the temple from 4 AM for *Jalabhishek*.
सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा प्राचीन शिवालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सावन के पहले सोमवार पर सकेतड़ी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला कि सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवभक्तों की कतारें लग गईं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु तड़के चार बजे से मंदिर पहुंचने लगे। दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
मंदिर में सुबह से ही अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिव भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में सहयोग दिया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन व्यवस्था, बैठने, पेयजल और कतार प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए। व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक और पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि पंचकूला के अलावा हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सकेतड़ी मंदिर पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने भी किए दर्शन, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
सकेतड़ी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को सावन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव से हरियाणा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कारों को अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का त्याग, तप और समर्पण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि संस्कार और अनुशासन से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और सोमनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास को सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ती आस्था का प्रतीक बताया। साथ ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed