फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Purse snatched from woman who went to drop her son's tuition in Sector-20

Panchkula News: सेक्टर-20 में बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई महिला का पर्स छीना

Wed, 05 Jun 2024 07:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Purse snatched from woman who went to drop her son's tuition in Sector-20
आरोपियों ने पहले गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-20 में बुधवार देर शाम महिला के हाथ से स्कूटर सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने पहले महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश, लेकिन चेन छीनने में कामयाब नहीं हो पाए तो पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 8 हजार रुपये थे। सेक्टर-20 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सूचना पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जानकारी के अनुसार, ढकोली निवासी ज्योती बुधवार शाम को बेटे को ट्यूशन छोड़ने सेक्टर-20 मार्केट में गई थी। बेटे को ट्यूशन सेंटर पर छोड़ने के बाद जैसे ही वह वापस कार की तरफ जाने लगी तभी स्कूटर पर आए दो युवक गले से सोने की चेन छीनने लगे। महिला तुरंत पीछे हट गई और चेन को छुपा लिया। इसके बाद आरोपी उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें दो युवक स्कूटर पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed