फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Voting : Liquor will not be sold for two days, shops will remain closed for 48 hours

पंजाब मतदान : दो दिन नहीं बिकेगी शराब, 48 घंटे बंद रहेंगी दुकानें, चुनाव आयोग ने गृह और आबकारी विभाग को जारी किया पत्र

Sat, 05 Feb 2022 07:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Voting : Liquor will not be sold for two days, shops will remain closed for 48 hours
पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। पंजाब चुनाव आयोग ने गृह और आबकारी विभाग को पत्र जारी कर 48 घंटे शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि दुकानें 18 फरवरी शाम 6 बजे से 20 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद रखी जाएं। साथ ही इस पर जिम्मेदार विभागों की ओर से सख्ती से अमल किया जाए।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने लिखा है कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस दिन भी शराब की दुकानें बंद रखने के लिए आयोग की तरफ से कहा गया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए आयोग की ओर से ये आदेश पंजाब से सटे राज्यों की सीमाओं पर खुली शराब की दुकानों पर लागू होगा। पंजाब से जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीमाएं लगी हैं। आयोग की ओर से इन राज्यों के प्रशासन को भी शराब की दुकानें बंद रखने के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

1 माह में 30.23 लाख लीटर शराब जब्त
3 फरवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक एक माह में आयोग की ओर से 30.23 लाख लीटर शराब जब्त की जा चुकी है। आयोेग की ओर से इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। इसके अलावा आयोग की टीमें 279.17 करोड़ रुपये का नशा भी पकड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

319 करोड़ की वस्तुएं जब्त
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में 319.29 करोड़ की वस्तुएं जब्त की गई हैं। 279.17 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 21.38 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed