{"_id":"6a29c0ee613be017f70d4930","slug":"punjab-to-get-relief-from-the-heat-for-two-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1042370-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में दो दिन गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में दो दिन गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
दो दिन ओलावृष्टि व तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कई दिन से चल रही लू के प्रकोप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने सूबे के अधिकतर हिस्सों में दो दिन ओलावृष्टि व तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 घंटे किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी जिस कारण मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी है जबकि शनिवार से सोमवार तक तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक बना रहा। बठिंडा का तापमान सबसे अधिक 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह फिरोजपुर 43.3, पटियाला 43.6 और अमृतसर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह औसत न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।