{"_id":"6339ebb9cf3ab7232f05af45","slug":"punjab-ranked-fifth-in-cleanliness-survey-award-panchkula-news-pkl4642696200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cleanliness Survey 2022: उत्तरी जोन में पहले और देश में पांचवें स्थान पर रहा पंजाब, मिले 2935 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cleanliness Survey 2022: उत्तरी जोन में पहले और देश में पांचवें स्थान पर रहा पंजाब, मिले 2935 अंक
Mon, 03 Oct 2022 01:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:21 AM IST
सार
पिछले साल पंजाब सातवें स्थान पर था और इस साल पांचवें पर पहुंच गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पंजाब ने देश भर में से 2,935 अंक हासिल किए हैं। शहर की आबादी के हिसाब से मूनक, नवांशहर और गोबिंदगढ़ ने साफ-सुथरे शहरों के तौर पर पहला दर्जा हासिल किया है।
विज्ञापन
डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कारों में पंजाब ने पांचवां स्थान हासिल किया है। निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस मुकाबले में देश भर के वे सभी राज्य भाग लेते हैं, जिनकी 100 से अधिक शहरी स्थानीय इकाइयां (यूएलबी) हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उत्तरी जोन में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है, जोकि पंजाब राज्य के लिए गर्व की बात है और बाकी शहरी स्थानीय इकाइयों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि पिछले साल पंजाब सातवें स्थान पर था और इस साल पांचवें पर पहुंच गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पंजाब ने देश भर में से 2,935 अंक हासिल किए हैं। शहर की आबादी के हिसाब से मूनक, नवांशहर और गोबिंदगढ़ ने साफ-सुथरे शहरों के तौर पर पहला दर्जा हासिल किया है। इसके अलावा घग्गा, बरेटा, भीखी, दसूहा, कुराली, नंगल और फाजिल्का को भी स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में इनामों से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के आधार पर यह पुरस्कार समारोह करवाया था, जिसमें राज्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन