फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will raise 10 lakh outstanding bill for treatment of Sardool Sikander

पंजाब सरकार चुकाएगी सरदूल सिकंदर के इलाज का 10 लाख रुपये का बकाया बिल, मुख्यमंत्री ने किया एलान

Thu, 25 Feb 2021 02:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will raise 10 lakh outstanding bill for treatment of Sardool Sikander
पंजाब सरकार सरदूल सिकंदर के अस्पताल का बकाया बिल चुकाएगी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब कैबिनेट ने प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर की असमय मौत पर दुख प्रकट किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि सरदूल सिकंदर के अस्पताल के 10 लाख रुपये के बकाया बिल की अदायगी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया कि मरहूम गायक के परिवार के पास अस्पताल का बकाया देने के लिए कोई पैसा नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसका भुगतान करने का एलान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी यह यकीनी बनाने के हुक्म दिए कि बकाया अदा न करने की सूरत में सरदूल सिकंदर का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपे जाने में प्राइवेट अस्पताल की तरफ से किसी तरह से परेशान न किया जाए। एक शोक संदेश में कैबिनेट ने इस पक्ष को अंकित किया कि सरदूल सिकंदर के देहांत से देश ने नामवर पंजाबी गायकों में से एक अनमोल हीरा गंवा दिया है। उनके चले जाने से पैदा हुए सूनेपन को दूर करना असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed